ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
Breaking Newsआसपासपर्यटनराज्य
Trending

एसटीआर – मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वाइल्ड लाइफ पार्क तक पहुंचने के लिए पीएम श्री हेलीकाप्टर सेवा शुभारंम हो गया है।

सांसद दर्शन सिंह, राज्यसभा सांसद माया नरोलीया सहित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला हेलीकाप्टर से पहुँचे मड़ई

नवलोक समाचार, सोहागपुर।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क तक पहुंचना अब आसान हो गया है, यहां क्षेत्रीय सासंद दर्शन सिंह और क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह के प्रयास से पीएम श्री हेलीकाप्टर सेवा का शुभारंम गुरुवार को हो गया है।
बता दे की एस टी आर के मड़ई पार्क में इको टुरीज्म को बढ़ावा देने अब पीएम श्री वायु सेवा शुरू हो गईं है, लगातार विकसित हो रहे वाइल्ड लाइफ पार्क में देश और विदेश से पर्यटक आ रहे है, सुविधाओं को विस्तार देने की मंशा से यहां सांसद दर्शन सिंह ने मड़ई और पचमड़ी को हवाई सेवा से जोड़ने संसद में आवाज़ उठाई थी, अब टूरिस्ट के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू हो गईं है, गुरुवार की भोपाल एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे सांसद दर्शन सिंह, राज्यसभा सांसद माया नरोलीया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला हेलीकाप्टर सेवा का शुभारंम करने मड़ई पहुँचे, यहां क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह और पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने कार्यकर्ताओ के साथ एकजुट होकर स्वागत किया, जिसके बाद हेलीकाप्टर सेवा को पचमड़ी से भी शुरू करने सभी जनप्रतिनिधि पचमड़ी पहुँचे।

सप्ताह में 5 दिन उपलब्ध होंगी हवाई सेवा

भोपाल से मड़ई और पचमड़ी के बीच 6 यात्रियों को ले जाने के लिए फ्लाई ओला कंपनी द्वारा सेवा दी जा रही है, जिसका संचालन सप्ताह में 5 दिन होगा, शुक्रवार से मंगलवार तक हेलीकाप्टर सेवा संचालित होंगी, बुधवार और गुरुवार की हेलीकाप्टर सेवा बंद रगेगी।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!