ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
Breaking Newsखास खबरे

सोहागपुर: घर में अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल ले जाते ही युवक की मौत — कारण अज्ञात

संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार, सोहागपुर

सोहागपुर। ग्राम सारंगपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात एक युवक की तबियत अचानक बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचनाकर्ता मनोज पिता लखनलाल पटेल (36 वर्ष) निवासी सारंगपुर के अनुसार, घटना रात करीब 1 बजे की है, जब उनके चाचा अजय पटेल पिता किशोरीलाल पटेल (20 वर्ष) को अचानक उल्टी होने लगी। उन्होंने परिजनों से कहा कि “मेरे पेट में तेज दर्द हो रहा है।” परिजनों ने तत्काल अजय को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सोहागपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद अजय पटेल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार मृतक का बिसरा सुरक्षित रखकर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री, भोपाल भेजा जाएगा, ताकि मृत्यु के कारणों की पुष्टि की जा सके। पुलिस जांच जारी है।

संवाददाता आदाब खान, नवलोक समाचार, सोहागपुर

Adab Khan

आदाब खान मिडिया क्षेत्र में काम करने वाले युवा है जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक मिडिया के लिए वीडियो एडिटिंग सहित वॉइस ओवर और खबरों के प्रस्तुतिकरण में पहचान बनाई है. आदाब खान को एंकरिंग में भी महारत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!