ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
Breaking Newsधर्मराज्य

भोपाल – कोलार बीमा कुंज में 51 हजार हनुमान चालीसा पाठ शुरू

मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी

नवलोक समाचार, भोपाल। हुजूर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले 51 हज़ार श्री हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ उपनगर कोलार के बीमाकुंज से हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री राम दरबार का पूजन किया। आयोजक और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में कोलार और असपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने अपने नाम और गोत्र सहित संकल्प लेकर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने हनुमान चालीसा की “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा” पर बोलते हुए हनुमान चालीसा का महत्व बताया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री पचौरी ने

कोलार क्षेत्र के बीमाकुंज में विष्णु विश्वकर्मा के नेतृत्व में 51 हजार हनुमान चालीसा का शुभारंभ

कहा कि हनुमत कृपा से सभी दुखों का नाश हो जाता है। वहीं आयोजन के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने श्री राम हनुमान और श्री राम शबरी संवाद को विस्तार से वर्णन किया। श्री राम द्वारा शबरी को दिए गए नवधा भक्ति वरदान पर भी उन्होंने संबोधित किया। संगीतमय भव्य एवम दिव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही सुविख्यात गायक और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता राजेन्द्र शर्मा “राज” ने सुमधुर भजनों से समा बांध दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शहर कैलाश मिश्रा, जिलाध्यक्ष ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। आयोजक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकल्प में सम्मिलित होने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!