ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
Breaking Newsक्राइम अलर्ट

मंडी परिसर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

हत्या की आंशका , फ़िलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई

नवलोक समाचार,सोहागपुर।

यहां पुलिस थाने के नजदीक कृषि उपज मंडी परिसर में अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिलने के बाद आसपास सनसनी फैल गई। मंडी परिसर के प्लेटफार्म से कुछ ही दूरी पर बंगाली कालोनी के पीछे जैकट , नीली टी शर्ट हरि रंग की शर्ट ,जीन्स और रेडचीफ के जूते पहने हुए है। मृतक गले मे रुद्राक्ष की माला और जनेऊ भी पहने हुए है, जिसकी फ़िलहाल शिनाख्त नही हो पाई है। मौका देखकर ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक को घटनास्थल से घसीट कर दूर फेंका गया है।

मंडी परिसर में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

बता दे कि पुलिस को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि मंडी प्रांगण में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जिसके चेहरे पर हथियार से बार किये गए है जिससे उसका चेहरा साफ नजर नही आ रहा, मृतक की उम्र 28 से 30 वर्ष के लगभग बताई जा रही है, मृतक के कपड़ो में से बस की टिकट भी मिली है जिसमे किराया राशि 70 रुपये लिखा हुआ है।
सोहागपुर पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पोस्ट मार्टम करवा कर शव को सुरक्षित अस्पताल में रखवा दिया है। आसपास किसी व्यक्ति की गुमसुदगी की सूचना भी नही मिली है, पुलिस ने मंडी परिसर में बैठकर शराब पीने वालों से पूछताछ की है, लेकिन कोई सुराग हाथ नही लगा है।
यहां पिछले सालों में ऐसे कई मामले अंधे कत्ल के सामने आए है, जिनमें आज दिनांक तक हत्या की गुत्थी नही सुलझी है।मौके पर एसडीपीओ मदन मोहन समर , टी आई प्रवीण चौहान , एसआई धर्मेंद्र वर्मा , विपिन पाल , प्रधान आरक्षक प्रकाश राजपूत, आरक्षक मोहसिन खान, अनिल पाल , रोहित आदि ने मौके पर पहुचकर तफ्तीश की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!