ब्रेकिंग
Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द...
क्राइम अलर्ट

रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल चालक युवक को किया घायल

अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर ट्राली के ड्राइवर के पास नही था लायसेंस , ट्रेक्टर और ट्राली दोनों कृषि उपयोग के फिर भी किया जा रहा कमर्शियल उपयोग ।

नवलोक समाचार, सेमरीहरचन्द/ होशंगाबाद। यहां लगातार बेरोकटोक सड़क पर तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर ट्रालियां अब आम लोगो की जान की दुश्मन भी बनने लगी है। अवैध उत्खनन कर सड़क से परिवहन करने के दौरान बुधवार सुबह लगभग 11 बजे ट्रेक्टर चालक ने इटारसी के मोटरसाइकिल चालक को चपेट दिया जिससे युवक गम्भीर घायल हो गया है , जानकारी के चलते घायल युवक कौशलेश राय उम्र 45 वर्ष , निवासी इटारसी का है और वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की पोस्ट ओर किसी दबा कंपनी में काम करता है।

होशंगाबाद जिले के सेमरीहरचन्द में मोटरसाइकिल चालक को घायल करने वाला ट्रैक्टर जो रेत से भरा हुआ है।

बता दे कि बाबई की तरफ से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर चालक के पास न तो ड्रायविंग लायसेंस था और न ही रेत की कोई रॉयल्टी मौके पर मिली । घायल युवक कौशलेश को स्थानीय लोगो की मदद से सेमरीहरचन्द के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था , जहाँ से उन्हें होशंगाबाद रिफर किया गया था , अब घायल का इलाजअपना नर्मदा ट्रामा अस्पताल में चल रहा है , बताया जा रहा है कि युवक गम्भीर घायल है जिसके चलते उसका ऑपरेशन किया जाना है। उधर घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है , ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध लापरवाही और तेज़ रफ़्तार से वाहन चलाने सहित अवैध रेत परिवहन का प्रकरण भी दर्ज किया गया है। बता दे कि उक्त वाहन और ट्राली का कमर्शियल पंजीयन भी नही है। जिसके बावजूद व्यसायिक काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!