ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
Breaking Newsराजनीतिराज्य
Trending

डॉ अरविंद सिंह चौहान स्मृति अलंकरण समारोह में सम्मानित हुई प्रतिभाए

जेएलएन स्मृति महाविद्यालय में डॉ. अरविंद सिंह चौहान स्मृति अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

नवलोक समाचार,सोहागपुर। जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय, सोहागपुर में शनिवार को वार्षिकोत्सव के अवसर पर डॉ. अरविंद सिंह चौहान स्मृति अलंकरण तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे महाविद्यालय परिसर में हुआ।

शिक्षा समिति के सचिव हमीर सिंह चंदेल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सांसद माननीय दर्शन सिंह चौधरी रहे। वहीं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा तथा नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।
मेधावी विद्यार्थी सम्मान दिव्यांशी तिवारी – बी.ए. प्रथम स्थान, सिमरन परदेशी – बी.एस.सी. प्रथम स्थान
निकिता पूर्विया – बी.कॉम प्रथम स्थान, अभय बैरागी – शतरंज में राज्य स्तरीय उत्कृष्ट प्रदर्शन डॉ. अरविंद सिंह चौहान स्मृति अलंकरण से सम्मानित विभूतियाँ डॉ. विनय दुबे, डॉ. मनोज मेहर, लक्ष्मी नारायण सोनी, अजय खत्री (गाडरवाड़ा), विशाल ठाकुर (गाडरवाड़ा), जगमोहन काबरा (शोभापुर), स्टिवन लिविंगस्टन, मनोज मोहिसराज, विनोद दास, कायाकल्प डेरिया, बशीर मामू (मैनेजर), गोपाल सिद्धवानी, सुखदेव सिंह कालोटी (सुक्की भैया), सुजीत पटवा (पिपरिया) को विशेष अलंकरण से सम्मानित किया गया। प्रधान आरक्षकों के रूप में कमलेश तिवारी, संतोष साहू, राजाराम जी, मनोज जायसवाल एवं ऋषिका पटेल (इटारसी) को सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह में महाविद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि
“शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। डॉ. अरविंद सिंह चौहान जैसे शिक्षाविदों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया।”

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!