ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
Breaking Newsदेशराज्य

जनपद अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा , हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

कार्यक्रम में सम्मानित हुए शासकीय कार्यालयों के कर्मचारी

नवलोक समाचार, सोहागपुर।
75 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , मुख्य कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन यहां जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने ध्वजारोहण कर एनसीसी परेड की सलामी ली, जिसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में नगर के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसमें मुख्य रूप से सेंट पैट्रिक, सरस्वती शिशु स्कूल, विवेकानंद,

ज्ञानसागर , गेलक्सि स्कूल , नर्मदांचल पब्लिक स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल सहित शासकीय कन्या शाला, सीएम राइज स्कूल सहित नगर की सभी संस्थाओं द्वारा प्रस्तुति दी गई।

गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जालम सिंह पटेल, जनपद उपाध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष लता यशवंत पटेल एसडीएम बृजेश रावत, आदि के द्वारा जनपद पंचायत, नगर पालिका , तहसील कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग , निर्वाचन शाखा आदि के कर्मचारियों को प्रसास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!