ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
देश

सबसे तेज धनकुबेर बने परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह, 1239% बढ़ी सालाना आय

भोपाल फिर से चुनावी समर में उतरे प्रदेश के 28 मंत्रियों में से 23 मंत्रियों की आमदनी में भारी बढ़ोतरी हुई है, जबकि 5 मंत्री ऐसे हैं, जिनकी सालाना आमदनी घटी है। मौजूदा सरकार में परिवहन और गृह विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह की वार्षिक आय में रिकॉर्ड 1239.76% की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में किसी भी विधायक और मंत्री की आमदनी में यह वृद्धि सर्वाधिक है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक भूपेंद्र सिंह की 2013 में सालाना आय 12.65 लाख रुपए थी, जो 2018 में बढ़कर 1 करोड 69 लाख रुपए हो गई है। वहीं प्रदेश के सर्वाधिक सालाना आय वाले उद्योग राज्यमंत्री संजय पाठक की आय में 73.71% की गिरावट आई है।

2013 में उनकी सालाना आय 8 करोड़ 94 लाख रुपए थी, जो 2018 में सिर्फ 2 करोड़ 35 लाख रुपए दर्शाई गई है। बीते पांच साल में किसानों की आमदनी भले ही न बढ़ी हो, लेकिन कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन की वार्षिक आय में 149.40% की बढ़ोतरी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!