ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
क्राइम अलर्टताजा फोटो

ट्रेन के आगे कूदी पॉलीटेक्निक कॉलेज की छात्रा, बैग में मिला सुसाइड नोट

बैतूल. तुम हमेशा मुझे काली-काली कह कर बुलाते हो न, तुम्हारी इच्छा है मैं मर जाऊं। तुम्हारे इन शब्दों को सुन-सुनकर में तंग आ गई हूं। इसलिए मैं मर रही हूं। यह लिखकर पॉलीटेक्निक कॉलेज सोनाघाटी की सेकंड ईयर की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
पुलिस के अनुसार मयूरी जायसवाल निवासी देवगांव पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा थी। रविवार सुबह 9 बजे देवगांव से सहेली से मिलने बैतूल आई थी। इसके बाद उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। 5 बजे सदर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। छात्रा के बैग में एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धारा 305 का मामला दर्ज किया है। पुलिस छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है।

छात्रा ने सुसाइड नोट में यह लिखा
छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं। तुम हमेशा मुझे काली-काली कह कर बुलाते हो न, तुम्हारी इच्छा है मैं मर जाऊ। तुम्हारे इन शब्दों को सुन-सुनकर में तंग आ गई हूं। इसलिए मैं मर रही हूं।

ट्रेन में फंस आमला तक पहुंचा छात्रा का बैग

बैतूल के सदर क्षेत्र में छात्रा के ट्रेन के सामने कूदने के दौरान बैग ट्रेन में लटक कर आमला पहुंच गया था। जहां जीआरपी को बैग मिला। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतिका के शव की शिनाख्त हो सकी। पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट के आधार पर अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

अनिल कुमार पुरोहित, थाना प्रभारी कोतवाली

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!