ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपासस्वास्थ

जानलेवा सर्दी / 6 दिन में 75 लोगों को ब्रेन अटैक आया, 10 की मौत

ग्वालियर . शहर में सर्दी अब जानलेवा हो गई है। सुबह 4 से 6 बजे के बीच दिल और दिमाग के लिए खतरा बढ़ गया है। इन दिनों हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। पिछले छह दिन में जेएएच के न्यूरोलॉजी विभाग और मेट्रो न्यूरो हॉस्पिटल में अकेले ब्रेन अटैक के ही 75 मरीज पहुंचे। इनमें से 10 की मौत हो गई।
न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश उदैनियां ने बताया कि जेएएच में आए मरीजों में से ज्यादातर को सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच ब्रेन अटैक आया। वजह- सर्दी के कारण खून का गाढ़ापन बढ़ जाना और कैटीकोलामीन हार्मोन से ब्लडप्रेशर बढ़ना रहा। इन कारणों के चलते लोगों को ब्रेन अटैक आया।

इनमें से कुछ मरीज ऐसे थे जिन्होंने ब्लडप्रेशर की दवा बंद कर दी थी या कभी ब्लडप्रेशर चेक ही नहीं कराया। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संतोष त्रिपाठी का कहना है कि उनके यहां ब्रेन अटैक के जो केस आए, उनमें अधिकांश को सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच अटैक आया। इस दौरान ब्लडप्रेशर अधिक रहता है।

शहर के दो अस्पतालों में ब्रेन अटैक के मरीजों की स्थिति

जेएएच न्यूरोलॉजी विभाग

60 मरीज पहुंचे थे इनमें से 8 की मौत हुई
सामान्य दिनों में यहां एक सप्ताह में 35-40 मरीज आते हैं।
मेट्रो न्यूरो हॉस्पिटल

15 मरीज पहुंचे थे इनमें से 2 की मौत हुई
सामान्य दिनों में यहां एक सप्ताह में 4-5 मरीज आते हैं।
वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं…

दिमाग में धमनी के फटने के कारण ब्रेन अटैक होता है। इससे आसपास के ऊतकों में खून बहने लगता है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं का नाश कर देता है।

इसलिए आता है अटैक: अत्यधिक सर्दी में शरीर में कैटीकोलामीन हार्मोन बढ़ जाता है, जो ब्लडप्रेशर बढ़ने का मुख्य कारण होता है। इसी तरह फिब्रिनोजन नामक पदार्थ शरीर में बनने लगता है, जिसके कारण खून गाढ़ा होने लगता है। इस दौरान जब ब्रेन में खून पहुंचने में रुकावट आती है तो ब्रेन अटैक और खून हार्ट में नहीं पहुंच पाता तो हार्ट अटैक होता है।

ऐसे पहचानें लक्षण : अचानक हाथ-पैर सुन्न पड़ना या काम करना बंद कर देना। आवाज लड़खड़ाना, आवाज बंद हो जाना, यकायक बेहोश हो जाना।

बचने के लिए ये करें : सर्दी मौसम में डायबिटीज, ब्लडप्रेशर के मरीज तथा पूर्व में जिन मरीजों को ब्रेन या हार्ट अटैक आया है, वे विशेष सावधानी बरतें। धूप निकलने के बाद ही घर से निकलें। सर्दी से पूरा बचाव रखें और नियमित दवा लें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!