ब्रेकिंग
Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ...
आसपास

कार्यालयीन  प्रकरणों का तत्परता से निराकरण किया जाए – अपर आयुक्त

अपर आयुक्त ने की पेंशन ,अनुकंपा नियुक्ति ,विभागीय जांच, एवं सेवासंबंधी प्रकरणों की समीक्षा

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। होशंगाबाद में अपर आयुक्त ने बैठक कर निर्देशित किया है कि पेंशन,अनुकंपा नियुक्ति, विभागीय जांच एवं सेवा संबंधी प्रकरणों का तत्परता से निराकरण किया जाए। आगामी  नवंबर माह से पूर्व प्रगति लाए। यह निर्देश अपर आयुक्त श्री आशाकृत तिवारी ने सभी संभागीय अधिकारियों को दिए। अपर आयुक्त श्री तिवारी ने गुरुवार 15 अक्टूबर को कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग के तीनों जिले के कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जल संसाधन , लोक निर्माण विभाग, सामाजिक न्याय, मत्स्य, विद्युत इत्यादि विभागों के पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, विभागीय जांच एवं सेवा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की ।      अपर आयुक्त ने  निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों में जवाबदेयता तय करते हुए संबंधित अधिकारी कर्मचारी के  विरोध कारवाई की जाए।  लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए । श्री तिवारी ने हरदा जिले में अनुकंपा नियुक्ति, विभागीय जांच एवं सेवा संबंधी प्रकरणों के निराकरण में विशेष ध्यान देने एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकरणों में आपत्ति होने की दशा में संबंधित व्यक्ति को बुलाकर उनका निराकरण कराएं। उन्होंने  प्रकरणों के निराकरण में आने वाली तकनीकी  समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आयुक्त नर्मदापुरम श्री रजनीश श्रीवास्तव के निर्देशन में संभाग में अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन, सेवा संबंधी प्रकरणों के निराकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है।   बैठक संभाग के तीनों जिले के अपर कलेक्टर, संभागीय पेंशन अधिकारी, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा,  कोषालय अधिकारी,विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!