भाजपा के पास राम तो हमारे पास श्रीराम, कृष्ण , हनुमान है – संजय शर्मा

लोकसभा प्रत्याशी संजय शर्मा का जोरदार स्वागत , सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेसी।

नवलोक समाचार, सोहागपुर।

यहां लोकसभा टिकिट की घोषणा होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार संजय शर्मा का प्रथम नगर आगमन हुआ, जिसके चलते कार्यकर्ताओ में एक बार फिर जोश दिखाई दिया। संजय शर्मा का स्वागत यहां के निजी होटल ने किया गया और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

बता दे कि कांग्रेस ने नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र से तीन बार के विधायक संजय शर्मा पर दांव लगाया है , वे 2023 का विधानसभा चुनाव हार गए है लेकिन नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में उनकी अच्छी पैठ है और दोनों जिलों सहित सभी 8 विधानसभाओं में उनके समर्थक भी है। ऐसे में पार्टी को भी भरोसा है कि संजय शर्मा नर्मदापुरम सीट फतह कर सकते है, उधर वाटिका गार्डन में पूर्व विधायक संजय शर्मा ने भी साफ कर दिया है कि सभी मिलकर काम करेंगे जो साथ होगा उसके साथ हम होंगे, जिसे जाना है चला जाये। उधर एकजुटता का संदेश देकर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के लिये काम करने की बार कहते हुए उन्होंने कहा कि हम जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगे , मीडिया के सवाल पर की भाजपा राम के नाम पर वोट मांग रही है कैसे सामना करेंगे , जिस पर संजय शर्मा ने कहा है कि हम सनातनी है घर से निकलने के पहले भगवान की पूजा करके ही निकलतेहै , उनके पास राम है हमारे पास राम, श्री कृष्ण , हनुमान जी सहित सभी भगवान है। उधर पूर्व जिला अध्यक्ष और विधानसभा उम्मीदवार रहे पुष्पराज पटेल ने कहा है कि भाजपा ने इसे व्यक्ति को टिकिट दिया है जिसने ढाई लाख किसानों को गिरवी रख दिया है , दर्शन सिह भाजपा के साथ है या किसानों के साठे ये अभी तक क्लियर नही है। क्योंकि जो भाजपा के साथ होगा वो किसानों के साथ हो ही नही सकता। 

वाटिका गार्डन में कार्यकर्ताओं और मंडलम कमेटी के साथ बैठक करने आये उम्मीदवार संजय शर्मा का स्वागत गर्मजोशी के साथ सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया।