आज का राशिफ़ल 3 जून 2021

3 जून, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र 12 में से 4 राशियों के लिए शुभ रहेंगे। वहीं, 8 राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वृष राशि वाले लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। तुला राशि वाले लोगों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि वाले लोगों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुंभ राशि वाले लोगों की नौकरी और बिजनेस की परेशानियां दूर होंगी। इनके अलावा आज मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। किसी भी कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। काफी समय बाद किसी निकट संबंधी का घर में आगमन भी हो सकता है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका घर पर ज्यादा हस्तक्षेप करना सबके लिए मुश्किलें बढ़ा देता है। अपने व्यवहार में समय अनुसार परिवर्तन लाएं। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखने में आपका प्रयास विशेष रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो सकता है। काम की अधिकता की वजह से सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ना लें। टीम वर्क में काम करने से उत्तम व्यवस्था बनी रहेगी। युवाओं को करियर संबंधी समस्या दूर होने से राहत मिलेगी।
लव- पारिवारिक जीवन सुखद एवं सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी स्थिरता रहेगी।
स्वास्थ्य- खानपान में सावधानी बरतें। अपच और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक गतिविधियों तथा निवेश संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। दोस्तों और संबंधियों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप से नई जानकारियां हासिल होंगी। युवाओं को कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव-छोटी-मोटी बातों की वजह से किसी के साथ उलझना उचित नहीं है। अपने काम के प्रति ही ध्यान केंद्रित रखें। आपके विचारों में संकीर्णता हावी होने से संबंधों में खटास भी आ सकती है। अपनी इन कमियों को दूर करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- परिस्थितियां अनुकूल है। किसी विशिष्ट व्यक्ति की मदद आपकी तरक्की के लिए फायदेमंद साबित होगी। लेकिन अपने व्यवसाय की योजनाएं गुप्त ही रखें। नौकरी में कोई टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- प्रेम संबंधों में कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने स्वभाव में मधुरता लाएं। घर का वातावरण सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने की जरूरत है। अपना खानपान और दिनचर्या एकदम सुरक्षित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन  – पॉजिटिव- रचनात्मक तथा रुचि पूर्ण कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक रूप से रिलेक्स महसूस करेंगे। जो भी चुनौतियां सामने आएंगी उन्हें पूरे आत्मविश्वास द्वारा उन्हें स्वीकारेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव- कोई अप्रत्याशित खर्चा सामने आ सकता है। जिसकी वजह से कुछ चिंता रहेगी। इस समय आपके पास योजनाएं तो बहुत है, परन्तु उन्हें कैसे क्रियान्वित करना है, इस बात को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति रह सकती है।
व्यवसाय- किसी की गलत सलाह आपके बिजनेस में रुकावटें पैदा कर सकती है। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। हालांकि जल्दी ही लाभ के उचित अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग किसी तरह की राजनीति में फंस सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। परंतु दूसरों से उम्मीद करने के बजाए अपने स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क  – पॉजिटिव- अगर घर परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं, तो आज उसके लिए अनुकूल समय है। आप अपने व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। किसी समाज सेवी संस्था से जुड़ने और अपना सहयोग देने में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। इस समय चल रहे उचित समय का भरपूर सहयोग करें। भाइयों के साथ कोई मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, समझदारी और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर लाभ की अपेक्षा मेहनत ज्यादा रहेगी। आज कोई खास सफलता तो नहीं मिलेगी, लेकिन भविष्य संबंधी योजनाएं सकारात्मक रहेंगी। इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।
लव- किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कोई तकरार रह सकती हैं। लेकिन घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान, सिरदर्द जैसी समस्या महसूस होगी। डायबिटिक लोग भी अपने खानपान का पूरा परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- किसी गुरु तुल्य व्यक्ति से मुलाकात आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करेगी। पिछली कुछ असफलताओं से सीखकर आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतरीन बनाने का प्रयास करेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर काम का बोझ अधिक ना लें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मित्रों के साथ ज्यादा संपर्क में ना रहें। तथा अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। ध्यान रखें कि लापरवाही की वजह से कोई नुकसान भी हो सकता है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में अनुकूलता रहेगी। परंतु किसी का हस्तक्षेप आपके कार्य में समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली किसी से भी शेयर ना करें। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- किसी कार्य के प्रति चल रही मेहनत व परिश्रम का आज उचित परिणाम मिलने वाला है। आप काफी हद तक सुकून महसूस करेंगे। किसी नवीन वस्तू की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। किसी प्रिय मित्र से वार्तालाप मन को सुकून देगी।
नेगेटिव- आय और व्यय में तालमेल बनाकर रखें। दूसरों के सुझाव को भी गंभीरता से लें, आपको कोई उचित समाधान मिल सकता है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में आपका सहयोग बहुत जरूरी है इससे उनका आत्मविश्वास बना रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रिया रूप देने का अनुकूल समय है। इसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। लेकिन कोई भी काम करने से पहले उसके सब पहलुओं पर सोच-विचार करके योजना बनाएं।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना भी आपका फर्ज है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी कोई दिक्कत होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- किसी समाज सेवी संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव का अनुसरण करना आपको एक नई दिशा दे सकता है। इसलिए नजरअंदाज ना करें। घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल होंगी। अपनी व्यक्तिगत बातों को सार्वजनिक ना होने दें। अन्यथा कोई मानहानि जैसी स्थिति उत्पन्न कर सकता है। बेहतर होगा कि घर परिवार की देखरेख में ही अपना समय व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कोई बदलाव करने की योजना है तो वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य प्रयोग करें। इनकम सोर्स बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए उचित परिस्थितियां बनी हुई है।
लव- खुशी का माहौल रहेगा। परंतु व्यर्थ के प्रेम संबंध आपके व्यापार और धन दोनों की हानि करवा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। कभी-कभी आपको ऐसा लगेगा कि जैसे किसी की नजर लग गई है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज अचानक ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी और यह मुलाकात एक दूसरे के लिए सहायक भी साबित होगी। अपने कर्म पर विश्वास बनाकर रखें। अपनी दिनचर्या और विचारों में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कामयाब होगा।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित किसी कार्य में ऋण लेने की नौबत आ सकती है। परंतु परेशान नहीं होना है, समय रहते यह ऋण चुकता भी हो जाएगा। घर में चल रहा तनाव भी आपसी सूझबूझ और समझदारी से हल हो जाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है। लेकिन आपके प्रतिद्वंद्वी आपकी उन्नति को देखकर जलन की भावना रख सकते हैं, ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में लाभ के उचित साधन बनेंगे।
लव- परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सामंजस्य व खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका असर आपके ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु  – पॉजिटिव- आज अपनी किसी मेहनत और परिश्रम के अनुकूल परिणाम हासिल करने से बहुत ही सुकून रहेगा। जिस कार्य के ना बनने से आप उम्मीद खो चुके थे, वह कार्य भी मनोनुकूल तरीके से हल हो सकता है। परिवारजनों के साथ कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा।
नेगेटिव- किसी के साथ भी रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय सोच-विचार कर कदम उठाएं। इससे आपसी मतभेद भी उठ सकते हैं। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में युवा वर्ग नकारात्मक गतिविधियों के तरफ आकर्षित ना हों।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी जो रूपरेखा बनाई थी, उस पर काम करने का समय आ गया है। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस के कार्यों को बहुत ध्यान से करें, लापरवाही की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है।
लव- जीवन साथी के साथ घर की किसी समस्या को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी। परंतु आपसी तालमेल से परिस्थितियां जल्दी अनुकूल भी हो जाएंगी।
स्वास्थ्य- पेट खराब रह सकता है जिसकी वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा योगा व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी और बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी।। पिछले कुछ समय से चल रहे मतभेद भी आज आसानी से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहे। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए बहुत ही सहायक रहेगा।
नेगेटिव- कुछ लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। नकारात्मक लोगों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें। मानसिक सुकून पाने के लिए किसी आध्यात्मिक गतिविधि यां एकांत में कुछ समय व्यतीत करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद करना व्यर्थ है। यह समय वर्तमान कार्यप्रणाली को समझने में लगाएं। अपने राजनीतिक संपर्कों को मजबूत करें। इनके द्वारा आपको भविष्य में फायदा होगा।
लव- अपनी हर गतिविधि में जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों को जरूर शामिल करें। आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- असंतुलित दिनचर्या और खानपान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। इस समय लापरवाही करना नुकसानदायक रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। आपका अपने काम के प्रति समर्पण तथा विशिष्ट लोगों का आपके प्रति सहयोग बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। संतान की किसी एक्टिविटी से आप गर्वित महसूस करेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में भी रुझान रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका शक करने जैसा स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। समस अनुसार अपने स्वभाव में भी लचीलापन लाएं। किसी से भी बातचीत करते समय अपशब्दों का प्रयोग ना करें, संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- आज कोई व्यवसायिक बाधा दूर होगी। आप राहत की सांस लेंगे। इस समय फाइनेंस से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी पुरानी पार्टी के साथ दोबारा संपर्क स्थापित होंगे और उचित ऑर्डर भी मिल सकते हैं। ऑफिस का माहौल सकारात्मक बना रहेगा।
लव- लव अफेयर के मामले में सावधान रहें। आपकी कुछ बातें सार्वजनिक हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस और अपच जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान की आदतों में सुधार लाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- समय मिश्रित फलदायक है। कहीं निवेश करने के लिए समय अनुकूल तो है, परंतु पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना भी जरूरी है। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आप उचित कायदे-कानून बनाएंगे।
नेगेटिव- पैसे के लेनदेन या उधार जैसी गतिविधियों से दूर रहें। इसकी वजह से आपको भी आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी पड़ोसी या मित्र के साथ वाद-विवाद में ना उलझे। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में गतिविधियां कुछ धीमी रहेगी। ये समय विस्तार संबंधी योजनाओं पर मनन करने का है। भविष्य में इनका आपको अनुकूल परिणाम मिलेगा। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे तथा सम्मान करेंगे। परंतु विवाहेतर संबंधों में रुचि ना लें। अन्यथा घर की व्यवस्था भंग हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 7