आज का राशिफ़ल 27 अक्टूबर 2020

आज मंगलवार 27 अक्टूबर का राशिफल

मेष-
आपके लिए आज का दिन शानदार दिन है आपकी इच्छानुसार काम बनेगे और थोडा थोडा चाहो तो आप अपने काम का विस्तार भी अब कर सकते हो | परिवार में खुशिया बढ़ेगी और कोई शुभ समाचार भी मिलेगा नजदीक दूर की यात्रा हो सकती है |

वृषभ-
आज आपका दिन अच्छा है | नए काम में रूचि बढ़ेगी और कोई न कोई आगे बढ़ने का रस्ता भी निकालने में सफलता मिल जाएगी | आय के नए स्रोत्र खुलेगे | धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी और किसी सामूहिक कार्य में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा |

मिथुन-
आपके लिए अभी समय ठीक नहीं चल रहा है थोडा संभलकर रहे और जो भी करे सोच समझकर करे नहीं तो हानि हो सकती है किसी से बहसबाजी हो सकती है या चौट आदि लग सकती है या फिर कोई सरकारी दंड आदि भी भरना पड़ सकता है |

कर्क-
आज का दिन आपके लिए अच्छा है शांति वाला दिन है कुछ ऐसा खास हो सकता है की जिसको आप कई दिनों से मिलना चाहते है तो वो आपसे अचानक मिल सकता है जिससे ख़ुशी और बढ़ जाएगी | विवाहित जीवन में खुशिया बढ़ेगी | पार्टी आदि होगी |

सिंह-
आज आपका दिन कुछ अच्छे बुरे फल से मिश्रित रहेगा | जो सोच रहे है वो पूरा करने में काफी समय और श्रम करना पड़ेगा | समय पर मित्रो का सहयोग भी नहीं मिलने से कुछ मन में खिन्नता रहेगी | पुराने मित्रो से मुलाकात भी अचानक हो जाएगी |

कन्या-
आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है और यह लगता है की आज आपको किसी खास काम में सफलता मिलने वाली है | आपका लक्ष्य साफ़ और स्पस्ट रहेगा | आर्थिक स्थति में भी सुधार होगा और आपको अगर कही बाहर जाना हो तो जा सकते है |

तुला
आपके लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है अपने ही लोग आपके काम काज में रोड़ा अटका सकते है या आपके काम में कोई कान कसर निकाल सकते है | अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे और बिना सोचे समझे किसी बड़े काम में हाथ न डाले | शांत रहे |

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन अच्छा है हालाँकि शारीरिक तकलीफ कुछ या छोटी मोती हो सकती है लेकिन सावधानी रखने से सुरक्षा भी रहेगी | आपके लिए आज कोई शुभ समाचार अथवा कोई नयी वस्तु की प्राप्ति के भी योग बने हुए है | ख़ुशी तो बढ़ेगी ही |

धनु
आपके लिए आज का दिन अच्छा है आगे से आगे काम बनाने में सहयोग मिलेगा और आपके प्रशंसक भी बढ़ेगे | आने वाले दिनों में आप कोई बड़ा महत्वपूर्ण काम कर सकते है या फिर कोई पद ग्रहण कर सकते है ऐसे ही योग बन रहे है | धन मिलेगा |

मकर
आपके लिए आज का दिन सफलता से भरपूर है अगर आपको किसी नए काम की शुरूवात करना हो तो आज आप शुभ मुहर्त आदि देखकर कर सकते है | आपको आज निजी कार्यो में भरपूर सफलता मिलेगी | आर्थिक स्थति में अच्छा बदलाव भी होगा |

कुम्भ
आपके लिए अभी समय में कोई सुधार नहीं आया है लेकिन अपने काम को आज रोके नहीं धीरे धीरे ही सही लेकिन आगे बढ़ने दे और जिसका भी साथ जितना भी मिले स्वीकार करते चले जाये | लालच में और किसी की बातो में न फसे | धन को बचाए |

मीन
आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आपको किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो आज का दिन अच्छा है | व्यापार और व्यवसाय में लाभ की स्थति चल रही है | आज कुछ धार्मिक कार्यो में भी खर्च करने का शुभ अवसर मिल जायेगा | लाभ होगा |