आज 15 अक्टूबर 2020 का राशिफ़ल

 

15 अक्टूबर गुरूवार के सितारे शिव और आनंद नाम के 2 शुभ योग बना रहे हैं। जिससे 12 में से 6 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सितारों का साथ मिलने से जॉब और बिजनेस के जरूरी काम समय से पूरे हो जाएंगे। तरक्की के मौके मिलेंगे। मेहनत का भी फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में भी किस्मत का साथ मिल सकता है। बाकी 6 राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।

12 राशियों का फल

*पॉजिटिव*- काफी समय से रुके हुए पारिवारिक कार्यो को निपटाने का उत्तम समय है। इससे घर में सुकून व शांति भरा वातावरण बना रहेगा। और आप भी अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र के साथ विशेष मुद्दे पर कोई महत्वपूर्ण विचार विमर्श भी होगा।
*नेगेटिव*- संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में विलंब ना करें। अन्यथा एडमिशन संबंधी दिक्कत आ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास कर लेना परेशानी का कारण बनेगा। बेहतर होगा कि अपने निर्णय और परिश्रम पर ही विश्वास रखें।
*व्यवसाय*- व्यवसायिक गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी। किसी भी प्रकार का बदलाव या नया काम करने संबंधी योजना पर अमल ना करें। क्योंकि इन कामों के लिए अभी ग्रह स्थितिया पक्ष में नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाना होगा।
*लव*- घर की देखभाल में जीवनसाथी का उचित सहयोग रहेगा, जिसके कारण आप अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। परंतु कुछ समय परिवार के साथ अवश्य व्यतीत करें।
*स्वास्थ्य*- घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परंतु जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार आ जाएगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

*पॉजिटिव*- आपकी प्रतिभा व योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लोग आपके व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता से प्रभावित होंगे। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।
*नेगेटिव*- परंतु व्यर्थ में दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने के कारण आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों को ही प्राथमिकता दें। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है।
*व्यवसाय*- पारिवारिक व्यवसाय में सभी सदस्यों को आपसी तालमेल बनाकर रखना अति आवश्यक है। अन्यथा कोई बाहरी व्यक्ति आपकी गतिविधियों का फायदा उठा सकता है। आज आपका अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा।
*लव*- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
*स्वास्थ्य*- सर्वाइकल व कंधों में दर्द जैसी स्थिति रह सकती है। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव- इस समय भाग्य और ग्रह स्थितियां पूर्णतः आपके पक्ष में है। इनका भरपूर सम्मान करें। आज आपकी प्रतिभा तथा क्षमता लोगों के सामने उजागर होगी। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा।
*नेगेटिव*- परंतु अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। और आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से कहासुनी होने की भी आशंका है। विद्यार्थी व्यर्थ की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर पढ़ाई में ध्यान दें।
*व्यवसाय*- व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत व एकाग्रता के उचित परिणाम हासिल होंगे। पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने टारगेट को पूरा होने के कारण राहत महसूस करेंगे।
*लव*- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आपका उन्हें सहयोग करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

*पॉजिटिव*- आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। और ऐसा करने से आपको आत्मिक खुशी ही मिलेगी। संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
*नेगेटिव*- अनजाने में ही घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कमीं या अवहेलना करना उन्हें आहत कर सकता है। अपने पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। अन्यथा घर के सदस्यों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
*व्यवसाय*- कार्य क्षेत्र में अपने पेपर संबंधी सभी फाइलें व्यवस्थित रखें। क्योंकि कोई इंक्वायरी आदि होने की आशंका लग रही है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी पब्लिक संबंधी कार्यों में धैर्य और शांति बनाकर रखने की आवश्यकता है।
*लव*- पति-पत्नी में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव मे लचीलापन लाना अति आवश्यक है।
*स्वास्थ्य*- किसी प्रकार की त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4*

*सिंह* –

पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। आध्यात्मिक तथा वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना अत्यधिक शांति प्रदान करेगा। और आप नई ऊर्जा के साथ अपने कार्य में ध्यान दे पाएंगे।
*नेगेटिव*- बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है उन्हें नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। भूमि बेचने संबंधी किसी भी योजनाओं को अभी स्थगित रखें, समय उत्तम नहीं है।
*व्यवसाय*- कार्यक्षेत्र में किसी भी समस्या में अपने भाइयों अथवा नजदीकी मित्रों का सहयोग अवश्य लें। उनकी सलाह से आपको कई परेशानियों से निजात मिलेगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।
*लव*- परिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेंगी।
*स्वास्थ्य*- गैस व बदहजमी की शिकायत रह सकती है। अपना खानपान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। तथा काफी समय बाद अपने लोगों से मिलना बहुत अधिक सुकून प्रदान करेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी हो सकता है।
*नेगेटिव*- परंतु किसी के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, क्योंकि इसकी वजह से आपसी संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। हो सके तो आज किसी भी प्रकार के धन संबंधी लेनदेन को स्थगित रखें।
*व्यवसाय*- कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। परंतु किसी भी प्रकार के गैर कानूनी काम और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। वरना इनकी वजह से आपको परेशानी में उलझना पड़ेगा।
*लव*- पति-पत्नी के बीच मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
*स्वास्थ्य*- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 5

*पॉजिटिव*- आप अपनी बुद्धिमत्ता द्वारा धन तथा परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में समर्थ रहेंगे। इस समय ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को और अधिक प्रबल कर रही हैं। इनका भरपूर उपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है।
*नेगेटिव*- ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभरने से तनाव जैसा वातावरण रहेगा। जिसकी वजह से किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने गुस्से व कटु वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।
*व्यवसाय*- मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होगी। ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय तुरंत उन पर काम करना शुरू कर दें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों से उनके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
*लव*- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। सिर्फ अपने गुस्से तथा बोलचाल के लहजे पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
*स्वास्थ्य*- जुकाम और खांसी की शिकायत हो सकती है। प्रदूषित वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज कुछ समय अपने लिए भी व्यतीत करें। ऐसा करने से आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी योगदान अवश्य दें।
*नेगेटिव*- किसी नजदीकी रिश्तेदार के वैवाहिक संबंधों में तनाव की वजह से चिंता रहेगी। परंतु आपका सुझाव व सहयोग उनकी परेशानियों को कम कर सकता है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें।
*व्यवसाय*- पब्लिक डीलिंग तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकतर काम घर से फोन द्वारा ही संचालित हो जाएंगे। आज पैसा किसी को भी उधार ना दें। ऑफिस के कामों में आज बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी।
*लव*- पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा।
*स्वास्थ्य*- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। अन्यथा परिस्थितियां गंभीर हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

*पॉजिटिव*- किसी भी काम को करने से पहले दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। अध्यात्म तथा धार्मिक कृतियों के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा।
*नेगेटिव*- व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अपने घर की व्यवस्था को बनाकर रखने में भी ध्यान देना अति आवश्यक है। क्योंकि आपकी लापरवाही की वजह से घर के लोग कुछ दिक्कत महसूस कर रहे हैं। पड़ोसियों के साथ संबंधों को खराब ना होने दें।
*व्यवसाय*- व्यवसायिक कार्यों में सहयोग और कर्मचारियों की सलाह को भी सम्मान दें। इससे उनका आत्मविश्वास व आत्मबल बढ़ेगा। और वे लोग उमंग के साथ काम के प्रति समर्पित रहेंगे। फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त होगी इसलिए लापरवाही ना बरतें।
*लव*- घर का माहौल ठीक रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
*स्वास्थ्य*- पेट व लिवर से जुड़ी कोई समस्या रहेगी। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव- घर में किसी प्रकार के परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु के नियमों के अनुसार काम करना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। आपका कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच आपको एक नई दिशा प्रदान करेगी।
*नेगेटिव*- परंतु हर काम में बहुत अधिक अनुशासन बनाए रखना भी दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। दूसरों को भी अपनी कार्य क्षमता व इच्छा अनुसार काम करने की स्वतंत्रता दें। इससे आपसी संबंधों में दूरियां नहीं आएंगी।
*व्यवसाय*- आज कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे जिसकी वजह से आपको अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाना होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति जल्दी ही अपना मनचाहा स्थान प्राप्त करेंगे। इसलिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें।
*लव*- पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से दरार पड़ सकती हैं।
*स्वास्थ्य*- ज्यादा काम व तनाव की वजह से सिर दर्द और पेट खराब जैसी स्थिति रहेगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव- संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा। तथा आप भी तनाव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। आज कोई ऐसा महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
*नेगेटिव*- आज किसी भी प्रकार के निवेश संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। साथ ही गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी ना लें, आपके ऊपर कोई झूठा इल्जाम लगने की आशंका बन रही है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
*व्यवसाय*- इस समय किसी नए कार्य संबंधी योजना बनाने की अपेक्षा पारिवारिक व्यवसाय पर अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि नया काम शुरू करने के लिए ग्रह स्थिति अभी पक्ष में नहीं है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी भी बात पर ना उलझें।
*लव*- घर के सदस्यों का सहयोग तथा एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर के वातावरण को खुशहाल बनाकर रखेगी। कुछ समय मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में भी व्यतीत होगा।
*स्वास्थ्य*- बुखार व कमजोरी महसूस होगी। उचित आराम करना अति आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1*

पॉजिटिव- दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर तथा हास-परिहास में आज का दिन व्यतीत होगा। जिससे पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। साथ ही किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
*नेगेटिव*- संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। उनकी लापरवाही नुकसानदायक रहेगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। अन्यथा समाज में आप की नकारात्मक छवि बन सकती हैं।
*व्यवसाय*- व्यवसाय में अपने घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी सदस्यों की सलाह अवश्य लें। इससे आपके काम निर्विघ्न सुचारू रूप से व्यवस्थित हो जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा।
*लव*- पति-पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। तथा घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी।
*स्वास्थ्य*- कुछ नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3*