आज का राशिफ़ल 5 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल
मेष राशि
पॉजिटिव – आपके लिए कामयाबी प्राप्त होने की संभावना अच्छी बन रही है। संतान पक्ष से संतुष्टि प्राप्त हो सकती है। समय के अनुसार संतान का सहयोग प्राप्त हो सकता है। संतान के क्रियाकलापों तथा घर परिवार की आवश्यकता पर खरे उतरने का प्रयास करें। नेगेटिव – किसी भी प्रकार के वित्तीय निवेश के लिए बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ना चाहिए। यदि इस क्षेत्र के जानकार या विशेषज्ञों से सुझाव और सलाह लेकर ही कोई कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए किसी अनजान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकता है। लव – आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि प्यार और रिश्ते अपनेपन, स्नेह और प्यार से चलते हैं। इसलिए किसी भी रिश्ते में अड़ियल रवैया मत अपनाइये और हवा के रुख को देखते हुए ही कोई कार्य कीजिए। व्यवसाय – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। अनावश्यक धन व्यय की भी अधिकता रहेगी स्वास्थ्य – विशेष रूप से यह वह समय होगा जब आपको वाहन बेहद सावधानी से चलाने होंगे और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 7

वृष राशि
पॉजिटिव – यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में उन्नति इत्यादि के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बाहर की यात्रा इत्यादि से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। नेगेटिव – अपना सारा ध्यान अपने चारों ओर अच्छा वातावरण बनाने में लगाएँ। औरों के साथ साथ स्वयं की स्वतंत्रता को भी महत्व अवश्य दें। इससे ही आप अच्छे जीवन का आनंद अनुभव कर पाएंगे। शिक्षा के लिए समस्याएं और बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। लव – प्रेम जीवन में एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि इस रिश्ते में उन्हें पूरा सम्मान दें और अपने बराबर का दर्जा भी दें, तभी आपका प्रेम जीवन पूर्ण रूप से विकसित हो पाएगा। व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। वाक्चातुर्य से मीठे संबंध बनाने में सफल रहेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य – किसी तरह के चोट चपेट से संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 1

कर्क राशि
पॉजिटिव – पढ़ाई लिखाई से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। भूमि वाहन इत्यादि का योग बन रहा है। प्रयत्न करने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। अपने जन्म पूजा करने के साथ-साथ अपने आप पर भरोसा ज्यादा करें। राजनीतिक लाभ प्राप्ति के दृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल हैं। नेगेटिव – घर पर कोई शुभ कार्य हो सकता है लेकिन उसके लिए बुद्धिमानी से अपने वित्त का प्रयोग करें, अपने घर में सुधार, जीवनशैली की स्थिति में वृद्धि आदि पर व्यय हो सकता है। अपने अच्छे वित्तीय प्रबंध के लिए सुरक्षित खर्च को प्राथमिकता देना सीखें। लव – दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा नहीं है। उन्हें अपने जीवन साथी के गुस्से और अहम के टकराव से बच कर रहना होगा अन्यथा आपका दांपत्य जीवन परेशानियों से घिर सकता है। व्यवसाय – आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि, कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य बिगडऩे की संभावना रहेगी और मानसिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4

सिंह राशि
पॉजिटिव – यदि आप राजनीति में पकड़ बनाना चाहते हैं तो उसके लिए प्रयास कर सकते हैं। पद- पोजीशन प्राप्ति के लिए स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं तथा समय के अनुसार इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास सफल होने की संभावना बन रही है। नेगेटिव – समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है लिहाजा इस दौरान अपने परिवार को अधिक समय दें और उनकी आवश्यकताओं को चाहें वह आर्थिक हो, सामाजिक हो अथवा मानसिक हो, उन्हें सुनें और समझें तथा परिवार में सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें। लव – समय-समय पर अच्छे उपहार देते रहने से आपके रिश्ते में प्यार और अपनेपन की खुशबू महकेगी और उत्तम प्रेम जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा। व्यवसाय – आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और माहौल आपके अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। यदा-कदा सामान्य समस्या देखने को मिल सकता है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

कन्या राशि
पॉजिटिव – समाजिक मान सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना अच्छी हैं। इसलिए अपना प्रयास कर अच्छी सफलता प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। आप एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं और हर किसी कार्य को समय के अनुसार करने का प्रयत्न करते हैं। इसलिए आपको कामयाबी अच्छी प्राप्त होने की संभावना होती है। नेगेटिव – समय आप के बच्चों के लिए अधिक अनुकूल नहीं हैं। इस कारण आप अपने संतान के बारे में चिंतित रह सकते हैं और आपकी संतान का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लव – आपको बहुत धैर्य से काम लेना होगा और प्रत्येक कदम को सोच-समझकर ही आगे बढ़ाना होगा, तभी आप एक सुख में दांपत्य जीवन का आनंद लेने में सक्षम होंगे। व्यवसाय – आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। स्वास्थ्य – किसी तरह का वायरल समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति ख्याल रखें। भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 2

तुला राशि
पॉजिटिव – आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहने वाली हैं और लाभ के लिए किया गया प्रयास में सफल होने की संभावना बन रही हैं। यदि आप किसी भी तरह के कार्य व्यवसाय से आर्थिक स्थिति को बेहतर दिशा देने का प्रयत्न करते हैं तो वह सफल हो सकता है। इसलिए आप अपने कामकाज को लेकर गंभीर रहें तथा अपने कामकाज में उन्नति करने का प्रयास करें। नेगेटिव – राहु की बारहवें भाव में उपस्थिति आपको मानसिक रूप से चिंतित भी रखेगी और घर से दूर भी रख सकती है इस कारण आप अपने पारिवारिक जीवन का अधिक सुख नहीं भोग पाएंगे। लव – आकर्षण, प्रेम, रोमांस और समर्पण का भाव विकसित होगा। एक दूसरे के प्रति आप दोनों की समझ विकसित होगी और इससे आपका दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। व्यवसाय – कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता उत्पन्न हो सकती है। किसी तरह के पेट से संबंधित या पैरों से संबंधित बीमारियां उत्पन्न होने की संभावना पाई जाती है। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक राशि
पॉजिटिव – आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहने वाली हैं और धन प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, इसलिए हर तरह से सजग रहें। कामकाज को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करें, ताकि आपकी आर्थिक स्थिति में इज़ाफा हो सके। धन-धान्य प्राप्ति के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। नेगेटिव – पारिवारिक विवादों से बचने का प्रयास रखें और सब के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें, ताकि घर परिवार में सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति हो और घरेलू विकास संभव हो सके। माता-पिता का ख्याल रखें। किसी भी तरह की समस्या होने पर उनका ख्याल रखें। लव – प्रेमीजनो के बीच किसी बात को लेकर गरमा गरम बहस हो सकती है। लेकिन आप धैर्य का परिचय देंगे तो समय काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपके प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेगा। व्यवसाय – व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। स्वास्थ्य – किसी तरह के संक्रमण इत्यादि की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इसलिए अपना ख्याल रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: 3

धनु राशि
पॉजिटिव – यदि आप व्यवसाय करते हैं तो यदि आप नौकरी करते हैं तो निवेश के लिए अवसर ढूंढ सकते हैं। यह आपके आर्थिक निवेश के लिए अच्छा हो सकता है। जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य भी आपका अच्छा साथ दे सकता है तथा कामकाज के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। नेगेटिव – घरेलू समस्याओं को दूर करने में ही आपका घरेलू विकास संभव है अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपने आप पर भरोसा करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यों पर भरोसा करें। किसी अन्य व्यक्ति पर भरोसा ना करें। अनावश्यक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। लव – आपको अपने प्रेम जीवन में संभलकर चलना होगा क्योंकि जरा सी भी बात बड़ी हो सकती है और उसका प्रभाव आपके प्रेम जीवन में नकारात्मक रूप से आ सकता है। व्यवसाय – व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर कंट्रोल करना पड़ेगा। स्वास्थ्य – किसी तरह के स्वास्थ्य से संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1

मकर राशि
पॉजिटिव – चल अचल संपत्ति के दृष्टि से भी निवेश करना आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसलिए समय और परिस्थिति को देखते हुए निवेश का अवसर तलाशें तथा निवेश करें। जिससे आपको कामयाबी अच्छी प्राप्त हो और आर्थिक स्थिति मजबूत हो। नेगेटिव – पारिवारिक स्थितियाँ तनावपूर्ण हो सकती हैं। जिसकी वजह से घर में बिखराव का माहौल हो सकता है। इसलिए घर परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखने का प्रयत्न करें तथा एक दूसरे पर भरोसा करते हुए किसी भी कार्य को करें। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का पूर्ण प्रयास करते हुए माता-पिता से संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करें। लव – आपकी प्रेम पाने की मुराद पूरी होगी और ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में आएगा जो आपको एक प्रियतम के रूप में प्यार देगा और एक दोस्त के रूप में भी आपके साथ रहेगा। व्यवसाय – कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य – किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने पर समय से उपचार कराना बेहद आवश्यक है। जिससे समय रहते किसी तरह के अनहोनी को रोका जाए। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

कुंभ राशि
पॉजिटिव – आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे। नेगेटिव – किसी और पर भरोसा करने की वजह अपने आप पर भरोसा करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की कोशिश करें, ताकि आपको इस समय अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सके। पारिवारिक समस्या देखने को मिलेगी, जिससे अनावश्यक किसी तरह का परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है। लव – आप काफी समय से एक ऐसा प्रियतम चाहते थे जो आपका दोस्त भी हो और प्रियतम भी। लेकिन आप कमिटमेंट पसंद नहीं चाहते थे इसलिए आपको इस रिलेशनशिप में परेशानी आ रही है। व्यवसाय – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आय की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर चिंताजनक विषय नहीं है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

मीन राशि
पॉजिटिव – माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है तथा घर परिवार में भाई बंधुओं का सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं दूर होने की संभावना बन रही है। जिससे घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि प्राप्त हो सके। नेगेटिव – यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करें। अनावश्यक किसी तरह का आर्थिक लेन देन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। धन का लेन देन करते समय सावधानी रखें तथा अपने कामकाज में ही संलग्न रहने का प्रयास करें। लव – आपके प्रेम जीवन में अनेक दीर्घ-कालीन बदलाव आ सकते हैं। आप प्यार में एक आदर्शवादी प्रेमी के रूप में अपनी पहचान बनायेंगे और पूर्णता को पसंद करेंगे जिससे आपका प्रेमी आपसे प्रसन्न रहेगा और आपके प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी। व्यवसाय – कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकता हैं। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। स्वास्थ्य – छोटी-छोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जिससे कि अनावश्यक परेशानियां बढ़ सकती हैं। परंतु कोई ज्यादा परेशानी हो ऐसी स्थिति नहीं है। भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन राशि
पॉजिटिव – घर परिवार में सबके साथ तालमेल बेहतर होने से आपके हर तरह के कार्यों में एक दूसरे का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। अतः अपनी जिम्मेदारियों का पालन करते हुए अपने कामकाज को बेहतर दिशा दे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। नेगेटिव – समय काफी संभल कर चलने का होगा क्योंकि इस दौरान आपको आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और इसी दौरान जहां आमदनी कम रहेगी वहीं दूसरी ओर खर्चों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है, लिहाजा धन का खर्च और निवेश दोनों ही बहुत सोच-समझकर करें। लव – यदि आप अपने वाक् कौशल का सही प्रयोग करेंगे तो वास्तव में एक अच्छे प्रेम जीवन का आनंद ले पाएंगे और अपने प्रियतम के दिल में अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे। व्यवसाय – सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करना आपके लिए बेहतर फलदायक हो सकता है। अपने कामकाज से संबंधित समय का सदुपयोग करें। आर्थिक लाभ प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य – शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और मन भी प्रसन्न रहेगा। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6