नवलोक समाचार, होशंगाबाद। कलेक्टर धनंजय सिंह ने विकासखंड सिवनीमालवा के चोतलाय, भंडारा, हथनापुर, खपरिया, बानापुरा इत्यादि खरीदी केन्द्रो एवं आईल फेड बानापुरा भंडारण केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केन्द्र चोतलाय में स्वयं के समक्ष उपज की तौल करवाई, दो अलग-अलग तोल कांटो से उपज की तौल में अंतर पाए जाने पर दोनो तौल कांटो को जप्त करने तथा पंचनामा बनाकर जांच करने के निर्देश एसडीएम सिवनीमालवा को दिये। उन्होंने सभी खरीदी केन्द्रों में उपज की तोल व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केन्द्रों में उपज विक्रय हेतु आए किसानो तथा शेष किसानो की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधको को उपार्जन कार्य का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु फिजीकल डिस्टेसिंग सहित अन्य
कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि उपज मंडी सिवनीमालवा में गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन, परिवहन, भंडारण का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन खरीदी केन्द्रों में अधिक खरीदी शेष है